You are currently viewing Sankat Mochan Hanuman Ashtak Lyrics In Hindi: संकटमोचन हनुमानाष्टक अर्थ सहित हिंदी में

Sankat Mochan Hanuman Ashtak Lyrics In Hindi: संकटमोचन हनुमानाष्टक अर्थ सहित हिंदी में

Sankat Mochan Hanuman Ashtak lyrics in Hindi: “को नहीं जानत है जग में कपि संकटमोचन नाम तिहारो” हनुमान जी का हनुमान अष्टक पाठ ज्योतिषियों के अनुसार संकटमोचन हनुमान अष्टक का पाठ करना बहुत लाभदायक माना जाता है।

Sankat Mochan Hanuman Ashtak
Jai Hanuman

कहते हैं कि मंगलवार के दिन हनुमान अष्टक के विधिवत पाठ से शारीरिक कष्ट भी दूर होते हैं।

आज के इस आर्टिकल में आप संकट मोचन हनुमान अष्टक पाठ को हिंदी अर्थ सहित पड़ेंगे।। तो शुरू करते हैं इस आर्टिकल को।।

बाल समय रवि भक्षी लियो तब, तीनहुं लोक भयो अंधियारों। ताहि सों त्रास भयो जग को, यह संकट काहु सों जात न टारो। देवन आनि करी बिनती तब, छाड़ी दियो रवि कष्ट निवारो। को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो ॥ 1 ॥

हिंदी अर्थ- हनुमान जी आपने बाल्यकाल में सूर्य को मीठा फल समझकर अपने मुंह में रख लिया था।

जिसके कारण तीनों लोगों में अंधकार छा गया था आपके इस शौर्य से सारा संसार विपत्ति से गिर गया था।

और जब यह संकट किसी से भी दूर ना हो पाया तब देवताओं ने आकर आपसे विनती की और आपने सूर्य को अपने मुख से मुक्त किया था।।

और इस कष्ट का निवारण के किया हे पवन पुत्र कौन नहीं जानता कि आपके नाम के प्रभाव से सभी संकट दूर हो जाते हैं तभी तो आपका नाम संकटमोचन है।।

बालि की त्रास कपीस बसैं गिरि, जात महाप्रभु पंथ निहारो। चौंकि महामुनि साप दियो तब, चाहिए कौन बिचार बिचारो। कैद्विज रूप लिवाय महाप्रभु, सो तुम दास के सोक निवारो को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो ॥ 2 ॥

हिंदी अर्थ- राजा बालि के डर से सुग्रीव जी अपना जब घर बार छोड़कर किष्किंधा पर्वत पर रहने लगे थे।

क्योंकि किष्किंधा पर्वत पर बाली नहीं जा सकता था महर्षि मुनि ने बाली को श्राप दिया था।

तब से सुग्रीव ने आपको श्री रामचंद्र जी का पता लगाने के लिए भेजा आप उस समय ब्राह्मण का रूप धारण करके श्री रामचंद्र जी के पास गए और उन्हें सुग्रीव जी से मिलाकर सुग्रीव के कष्टों का निवारण किया।

संसार में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं जो आपके संकट मोचन के नाम से परिचित नहीं है।।

अंगद के संग लेन गए सिय, खोज कपीस यह बैन उचारो।जीवत ना बचिहौ हम सो जु, बिना सुधि लाये इहाँ पगु धारो।हेरी थके तट सिन्धु सबे तब, लाए सिया-सुधि प्राण उबारोको नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥ 3 ॥

हिंदी अर्थ- जब सुग्रीव ने महाबली अंगद के साथ अपनी सेना को माता सीता की खोज के लिए भेजा था।

उस समय सुग्रीव जी ने कहा था यदि तुम माता सीता का पता नहीं लगा पाए तो तुम सब का जीवन नहीं बचेगा।

और जब सब माता सीता को ढूंढ ढूंढ कर थक गए तब आपने विशाल समुद्र को लांग कर पार किया और सीता जी का पता लगा कर लौटे।

तभी सारी सेना के प्राण बचे हे महाबली, कौन नहीं जानता कि आप संकट मोचन है।।

रावण त्रास दई सिय को सब, राक्षसी सों कही सोक निवारो। ताहि समय हनुमान महाप्रभु, जाए महा रजनीचर मरो। चाहत सीय असोक सों आगि सु, दै प्रभुमुद्रिका सोक निवारो को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥     4॥

हिंदी अर्थ- जब रावण ने सीता जी को अनेक कष्ट पहुंचाए और अपनी राक्षसिसों से कहा कि वह सीता जी को मनाने का प्रयत्न करें।

उस समय हे महाबली आपने वहां पहुंचकर राक्षसों का संहार किया और जब सीता जी ने अपना दाह करने के लिए अशोक वृक्ष से अग्नि मांगी।

तो आपने उसी समय अशोक वृक्ष से श्री रामचंद्र जी द्वारा दी गई अंगूठी माता सीता की झोली में डाल दी तब सीता जी की चिंता दूर हुई हे पवनपुत्र, आपका नाम संकटमचन है इस बात को कौन नहीं जानता?

Sankat Mochan Hanuman Ashtak lyrics In Hindi: संकटमोचन हनुमानाष्टक अर्थ सहित हिंदी में

बान लाग्यो उर लछिमन के तब, प्राण तजे सूत रावन मारो। लै गृह बैद्य सुषेन समेत, तबै गिरि द्रोण सु बीर उपारो। आनि सजीवन हाथ दिए तब, लछिमन के तुम प्रान उबारो को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥    5॥

हिंदी अर्थ- रावण के पुत्र मेघनाथ के शक्ति बाण लगने से जब लक्ष्मण मूर्छित हो गए और उनके प्राण संकट में पड़ गए तब आप ही ने प्रसिद्ध वैद्य सुषेण को घर समेत उठा लाए।

और उनके कहने पर संजीवनी बूटी की खोज में पूरे द्रोण पर्वत को ही उठा लाए और उसी संजीवनी बूटी से लक्ष्मण के प्राण बच सकें हे हनुमान जी, आपका नाम संकटमचन है आपके इस नाम को कौन नहीं जानता?

रावन जुध अजान कियो तब, नाग कि फाँस सबै सिर डारो। श्रीरघुनाथ समेत सबै दल, मोह भयो यह संकट भारो आनि खगेस तबै हनुमान जु, बंधन काटि सुत्रास निवारो को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥ 6॥

हिंदी अर्थ- जब रावण के पुत्र मेघनाथ द्वारा युद्ध में ऐसा अस्त्र चलाया गया जिससे प्रभु श्री राम और लक्ष्मण नागपाश में बघ गए।

और सारी सेना भयभीत हो गई किसी को भी नागपाश का उपाय समझ नहीं आया।

तब आप ही ने गरुड़ जी को लेकर उन बंधनों को कटवाया जिससे सब का कष्ट दूर हो गया हनुमान जी आपका नाम संकटमोचन है आपके इस नाम को कौन नहीं जानता ?

बंधू समेत जबै अहिरावन, लै रघुनाथ पताल सिधारो।देबिन्हीं पूजि भलि विधि सों बलि, देउ सबै मिलि मन्त्र विचारो।जाये सहाए भयो तब ही, अहिरावन सैन्य समेत संहारोको नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥ 7 ॥

हिंदी अर्थ- जब अहिरावण श्री राम और लक्ष्मण को पाताल लोक ले गया, तब उसने देवी की पूजा करके दोनों भाइयों की बलि देने का निश्चय किया।

उस समय आपने पाताललोक पहुंचकर सेना समेत अहिरावण को मार डाला हे हनुमान जी, आपका नाम संकटमोचन है आपके इस नाम से कौन नहीं जानता।।

काज किये बड़ देवन के तुम, बीर महाप्रभु देखि बिचारो।कौन सो संकट मोर गरीब को, जो तुमसे नहिं जात है टारो। बेगि हरो हनुमान महाप्रभु, जो कछु संकट होए हमारो को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥ 8 ॥

हिंदी अर्थ- हे महाबली हनुमान आपने बड़े-बड़े देवताओं के कार्यों को सिद्ध किया है अब आप ही सोच व विचारकर बताइए कि मुझ जैसी दीन दुखी का ऐसा कौन सा संकट है।

जिसे आप दूर नहीं कर सकते? हे महाबली हनुमान हमारे सारे संकट दूर कीजिए हे पवन पुत्र आपका नाम संकटमोचन है आपके इस नाम को कौन नहीं जानता?

जय सियाराम 🚩 जय हनुमान🚩

Sankat mochan Hanuman Ashtak lyrics In Hnglish: संकट मोचन हनुमान अष्टक लिरिक्स इन हिंगलीश

Baal samai ravi bhakshi liyo tab, teenahu loka bhayo andhiyaro। Taahi so traas bhayo jag ko, yah sankat kaahu so jaat na taaro Dewan aani kari bintee tab, chaadhi diyo ravi kasht niwaaro। Ko nahin jaanat hai jag mein kapi sankat mochan naam tiharo॥1॥

Baali ki traas kapees basai giri, jaat mahaaprabhu panth nihaaro। Chownki mahaa muni saap diyo tab chahiy kaun bichaar bichaaro। Kai dwij roop liwaay mahaa prabhu so tum daas ke sok niwaaro। Ko nahin jaanat hai jag mein kapi sankat mochan naam tihaaro ॥2॥

Angad ke sang lain gaye siya, khoj kapees yah baain uchaaro na bachihau hum son ju, bina sudhi laay ehaan pagu dhaaro। Hayri thake tatt sindhu sabaai tab laay siya-sudhi praan ubaaro। Ko nahin jaanat hai jag mein kapi sankat mochan naam tiharo ॥3॥

Raavan traas dayee siya ko sab, raakshashi so kahi sok nivaaro |Taahi samay hanuman mahaprabhu, Jaay mahaa raj neechar maaro। Chaahat seeya asoka so aagi su, dai prabhu mudrika soka nivaaro। Ko nahin jaanat hai jag mein kapi sankat mochan naam tihaaro ॥4॥

Sankat Mochan Hanuman Ashtak Lyrics in Hinglish: संकट मोचन हनुमान अष्टक लिरिक्स इन हिंग्लिश

Baan lagyo ur lakshiman ke tab, praan taje sut raavan maaro। Lai griha baidya sushen samet, tabai giri dron su beer upaaro। Aani sajeewan hath dayee taba lakshiman ke tum praan upaaro ko nahin jaanat hai jag mein kapi sankat mochan naam tihaaro ॥5॥

Raavan yudh ajaan kiyo tab, naag ki phaas sabhi sir daaro Sri Raghunath samet sabai dal, moh bhayo yah sankat bhaaro। Aani khagesh tabai hanumaan ju, bandhan kaati sutraas nivaaro। Ko nahin jaanat hai jag mein kapi sankat mochan naam tiharo ॥6॥

Bandhu samet jabai ahiraavan, lai raghunath pataal sidhaaro। Devhi puji bhalee vidhi so bali, deu sabai mili mantra vichaaro। Jaay sahaay bhayo tab hi ahiraavan sainya samet sanhaaro Ko nahin jaanat hai jag mein kapi sankat mochan naam tihaaro ॥7॥

Kaaj kiye barh dewan kei tum, beer mahaaprabhu dekhi bichaaro। Kaun so sankat mohin gareeb ko, jo tumso nahin jaat hai taaro। Begi haro hanumaan mahaprabhu jo kuch sankat hoya hamaaro। Ko nahin jaanat hai jag mein kapi sankat mochan naam tihaaro॥8॥

जय सियाराम 🚩 जय हनुमान 🚩

Conclusion (निष्कर्ष)

Sankat Mochan Hanuman Ashtak lyrics in Hindi: इस आर्टिकल में आपने संकट मोचन हनुमान अष्टक लिरिक्स इन हिंदी और हिंग्लिश भाषा में हनुमान अष्टक का पाठ किया।

Hanuman image
Sankat Mochan Hanuman Ashtak

आशा करता हूं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा इस आर्टिकल को आप फेसबुक व्हाट्सएप या अन्य किसी सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें।

Sankat mochan Hanuman Ashtak lyrics in Hindi

और कमेंट करके जरूर बताएं कि आप कोई आर्टिकल कैसा लगा। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏

Sankat Mochan Hanuman Ashtak lyrics in Hnglish

यह भी पढ़ें

Pankaj Joshi

हेलो फ्रेंड्स मेरा नाम पंकज जोशी है, में उत्तराखंड के लालकुआं शहर में रहता हूँ ! यह ब्लॉग (FactZilla) मैंने अमेजिंग फैक्ट्स एक्स्प्लोर करने और लोगो को इनके बारे में बताने के लिए बनाया है ! मेरे बारे में और जानने के लिए हमारे About Us पेज को विजिट कर सकते है!

This Post Has 3 Comments

  1. Deepak joshi

    Jai bajrang bali

  2. Gaurav Joshi

    Bahut accha nibandh tha maina pura read kiya kafhi kuch naya sikhna ko mila.

  3. Harshit

    Jay Shree ram

Leave a Reply