Cow Essay In Hindi: दुनिया भर में मौजूद सभी पशु पक्षियों का प्रकृति के लिए अहम योगदान है।
लेकिन गाय एक ऐसा पशु माना जाता है जो प्रकृति के साथ-साथ मनुष्य के लिए भी उपयोगी हैं।
आज के इस आर्टिकल में आप गाय के बारे में सरल शब्दों में निबंध पड़ेंगे और साथ ही गाय से जुड़ी रोचक जानकारी भी जानेंगे। तो शुरू करते हैं इस आर्टिकल को
Table of Contents
Cow Essay In Hindi: गौ माता के बारे में निबंध सरल शब्दों में।
प्रस्तावना:
गाय एक पालतू पशु है जिसे भारत के अलावा दुनिया भर में पाला जाता है। भारत में पौराणिक समय से ही गाय का बहुत महत्व रहा है।
भारत में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और गाय को गोमाता के नाम से भी पुकारा जाता है। दुनिया भर में गाय का पालन कृषि और दुधारू पशु के रूप में किया जाता है।
हिंदू संस्कृति में गाय को भगवान के रूप में पूजा जाता है। ऐसा माना जाता है कि गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है।
ग्रामीण इलाकों में गाय की उपयोगिता:
गायका हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है। मनुष्य इससे मिलने वाली चीजें उपयोग में लेता है। ग्रामीण इलाकों में इसकी उपयोगिता जैसे कि दूध,गोबर,गोमूत्र आदि।
ग्रामीण लोग कृषि में गाय के गोबर को सुखा के खाद के रूप में प्रयोग करते हैं। वर्तमान समय में गोमूत्र का उपयोग धार्मिक कार्यों से लेकर के औषधियों के रूप में भी किया जा रहा है।
गाय के दूध का महत्व:
अन्य पशुओं की तुलना में गाय के दूध को अत्यधिक उपयोगी माना जाता है। खासकर छोटे बच्चों के लिए विशेषज्ञ गाय का दूध पिलाने की सलाह देते हैं।
इनके दूध में अनेक प्रकार की मिठाइयां दही पनीर आदि चीजें बनती है। इसके अलावा गाय के दूध से बनने वाले घी का उपयोग धार्मिक कर्मकांड और पूजा स्थलों में किया जाता है।
शहरी इलाकों में गाय के दूध का महत्व:
शहरी इलाकों में गाय के दूध का अभाव रहता है शहरी लोग गाय के दूध को ग्रामीण लोगों से खरीद कर लाते हैं या फिर बाजार से खरीद लेते हैं।
लेकिन बाजार में उन्हें गाय का शुद्ध दूध नहीं मिल पाता क्योंकि वर्तमान समय में कई कंपनियां गाय के दूध में मिलावट कर या पाउडर वाला दूध मार्केट में बेचती हैं।
गाय की शारीरिक संरचना और नस्ल:
गाय की शारीरिक संरचना सभी पशुओं के समान ही होती है जैसे कि गाय का एक मुंह, दो आंखें, दो कान, चार थन दो सिंग, दो नथुने, एक पूछ और चार पाव होते है।
लेकिन कभी-कभी गाय के दो मुंह वाले या 6 टांग वाले या फिर 8 थन वाले बच्चे भी जन्म लेते हैं। हालांकि ऐसी घटनाएं बहुत कम ही सामने आती हैं।
इनके पाव में खुर जूतों का काम करते है। ओर उनकी पूछ मक्खियां आदि उड़ानें के काम आती है।
गाय की नस्ल:
वैसे तो गाय की काफी नस्ल होती है पर भारत में इनकी मुख्य रूप से चार नस्ले पाई जाती है। साहिवाल, मीर, थारपारकर, करन फ्राई आदि जर्सी एक विदेशी गाय की नस्ल है।
जो अधिक दूध देती है और यह बहुत लोकप्रिय है।
भारत में गाय का धार्मिक महत्व:
हिन्दू धर्म में गाय को पवित्र माना जाता है। तथा इनकी पूजा की जाती है। कहा जाता है कि गाय के शरीर में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है।
इसी कारण दीवाली के अगले दिन गोवरधन पूजन के अवसर पर गाय की विशेष रूप से पूजा की जाती है। पहले समय में जिस राजा या जिस व्यक्ति के पास अधिक गाय होती थी उसे अधिक धनवान माना जाता था।
वर्तमान समय में गाय की स्थिति:
वर्तमान युग के दौर में गोमाता की दुर्दशा होती दिख रही है। ना तो इनकी अच्छे से देखभाल हो री है ना ही इनके खाने का अच्छे से कोई प्रबंध है। टेक्नोलॉजी के विस्तार से इनके बछड़ों जिसे बैल कहते हैं इनका उपयोग अब ना के बराबर हो रहा है।
क्योंकि प्राचीन काल में गाय के बछड़े का उपयोग कृषि में हल के रूप में खेती के लिए किया जाता था और सामान के आयात-निर्यात के लिए बैलगाड़ी के रूप में किया जाता था। लेकिन बदलते युग मैं अब इनका प्रयोग बहुत कम हो चुका है।
वर्तमान समय में गाय के बछड़े को जन्म देते ही या तो मार देते हैं या फिर उसे जंगल में छोड़ देते हैं। इस कलयुगी दौर में इन जानवरों को दर दर भटक कर रोटी खानी पड़ री है।नहीं तो कहीं किसी कचरे में डिब्बे में मु डालना पड़ता है।
हालात इतने खराब हो चुके है कि कभी कभी यह मासूम जानवर प्लास्टिक खा जाते है जिसकी वजह से इन्हें रोग हो जाते है। अतः इनकी मृत्यु हो जाती है।
गाय हमारी माता ॥निबंध लेखन॥:Cow Essay in Hindi
उपसंहार:
वर्तमान समय में गाय की सेवा के लिए कई सारी गौशालाओं का निर्माण किया गया है जहां गायों की सेवा की जाती है।
लेकिन कई गौशाला ऐसी भी हैं जहां गायों के पालन और संरक्षण के लिए सरकार द्वारा दी गई धनराशि या दान दिए गए पैसों का इस्तेमाल गौशाला में रहने वाले लोग उनकी सेवा में ना करके अपने स्वार्थ के लिए कर रहे हैं।
भले ही हम कितने भी आधुनिक हो गए हो हमे अपनी संस्कृति भूलनी नहीं चाहिए। इनकी सेवा करना हमारा धर्म ओर कर्म दोनों है।
हमे अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए तथा इन्हें एक अच्छा जीवन प्रदान करना चाहिए।
Facts About Cow in Hindi: गाय के बारे में रोचक तथ्य
गाय के बारे में कुछ अनसुने रोहतक तक के नीचे दिए गए हैं। जिन्हें आप गाय पर निबंध के रूप में भी लिख सकते हैं।
1. भारत में करीब 40 से भी अधिक नस्ल की गाय पाली जाती हैं।
2. गाय का वैज्ञानिक नाम बोस टौरस (Bos Taurus) है।
3. दुनिया में सबसे अधिक गुणकारी एवं निरोग दूध बद्री गाय (पहाड़ी गाय) का है। यूकॉस्ट व आइआइटी रुड़की के वैज्ञानिकों के बद्री गाय के दूध पर किए गए शोध से यह तथ्य सामने आया। बद्री गाय केवल उत्तराखंड मैं ही पाई जाती हैं।
4. उरबे ब्लैंका (Urbe Blanca) नामक गाय के नाम एक दिन में सबसे अधिक दूध देने का रिकॉर्ड जिसने एक दिन में 109.316 लीटर दूध दिया था।
5. गाय की औसतन उम्र 18 से 22 साल तक होती है लेकिन, दुनिया की सबसे लंबी उम्र तक जीवित रहने वाली गाय बिग बर्था (Big Bertha) नामक गाय थी, जो 48 वर्ष 11 माह 27 दिन की आयु तक जीवित रही थी।
6. भारत के अलावा दक्षिणी सूड़ान की मुंदारी प्रजाति के आदिवासी गाय और बैलों से बहुत प्यार करते हैं और उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। गाय की पूजा करना और उनकी देखभाल करना ही इनका एकमात्र काम है।
7. हवाई जहाज का सफ़र करने वाली पहली गाय Elm Farm Ollie थी, जिसने 18 फ़रवरी 1930 को हवाई सफ़र किया था।
Conclusion (निष्कर्ष)
Cow Essay in Hindi: इस आर्टिकल में आपने Cow Essay in Hindi इस विषय पर निबंध पड़ा। साथ ही गाय के बारे में कुछ रोचक तथ्य भी जाने।
आशा करता हूं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा इस निबंध को आप व्हाट्सएप, फेसबुक या अन्य किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में जरूर शेयर करें।
आप हमारे youtube channel FullonFacts को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं जहां आपको इंटरेस्टिंग,अमेजिंग और रहस्यमई तथ्य के बारे में वीडियो मिलेंगे।
यह भी पढ़ें
Excellent!! Keep up the good work.
Thanks mam
Good work
Thanks
Bdiya
Thnks broo
Great content
Thanks sir
NICE WORK TANUJ ….KEEP IT UP
Thnks bhaiyà
Sir vapis likho ye vala essay bekar hai
Thanks for your review sir we will try our best and modified it as soon as possible
Nice essay dear
Really innitiative effort . Loved the hardwork and the content as well
Thanks
Very nice…short and concise….great work❤️
Thànks
nice post
Thanks pari
बहुत ही बढ़िया निबंध लिखा है शेयर करने के लिए धन्यवाद