About Siberian Tiger In Hindi: साइबेरियन बाघ का पंजा मनुष्य की हथेली के लगभग दुगना होता है।
दुनिया भर में बड़ी बिल्लियों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। लायन, लेपर्ड, जैगुआर,बाघ और अन्य यह सभी प्रजातियां बिग कैट की श्रेणी में आती हैं।
आज के इस आर्टिकल में आप बड़ी बिल्लियों की सबसे बड़ी प्रजाति साइबेरियन बाघ के बारे में रोचक जानकारी और कुछ अनोखे तथ्य जानेंगे। तो शुरू करते हैं इस आर्टिकल को।
Table of Contents
About Siberian Tiger In Hindi: दुनिया की सबसे बड़ी बिल्ली की प्रजाति
साइबेरियन बाघ एक ऐसा जानवर जो बिल्लियों की प्रजाति में सबसे बड़ी और सबसे भारी बिल्ली मानी जाती है।
जंगल का एक खूंखार शिकारी बड़े-बड़े शिकार करने में भी माहिर होता है हालांकि इसका मुख्य भोजन जंगली सूअर, हिरण, बारहसिंगा और भालूओं का शिकार करते हैं।
लेकिन कभी-कभी यह अपने से बड़े शिकार हाथी जिराफ जैसे विशाल जानवर में भी हमला कर देते हैं।
साइबेरियन टाइगर के हमला करने की टेक्निक
साइबेरियन बाघ के शिकार करने की कला भी काफी अनोखी होती है। यह हमेशा घात लगाकर ही हमला करते हैं।
हमला करते वक्त यह अपने नाखूनों को अपने पंजे में पीछे की तरफ मोड़ लेते हैं ताकि यह अपने शिकार तक बिना आवाज किए पहुंच सके।
साइबेरियन बाघ का वजन
एक वयस्क साइबेरियन बाग का वजन 307 किलोग्राम तक हो सकता है। लेकिन औसतन नर साइबेरियन बाघ का वजन 180 किलोग्राम से लेकर 270 किलोग्राम तक होता है।
वही मादा साइबेरियन बाग का वजन 160 किलोग्राम से लेकर 180 किलोग्राम तक होता है। जबकि एक वयस्क साइबेरियन बाघ का पंजा मनुष्य की हथेली से लगभग दोगुना होता है।
इनके 4 इंच लंबे नाखून किसी भी शिकार को दबोच सकते हैं। इन की अधिकतम रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा होती है।
जंगल का यह खूंखार शिकारी माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भी रहने की क्षमता रखता है।
साइबेरियन बाघ के दांत
साइबेरियन बाग के कैनाइन दांत बिल्लियों की प्रजाति मे Lion, Cheetah, Leopard यहां तक कि Royal Bengal Tiger से भी बड़े होते हैं।
दांतो की सहायता से यह किसी भी शिकारी के गले पर वार करके उसकी श्वास नली को दबा देते हैं। और तब तक शिकार को जकड़े रहते हैं जब तक कि उसकी मौत ना हो जाए।
हड्डी से मांस को नोचने के लिए यह अपने जबड़े के ऊपरी भाग में स्थित Incisors दांतो का प्रयोग करते हैं। जबकि मांस को चबाने के लिए जबड़े के पिछले भागों में स्थित Carnssials दातों का इस्तेमाल करते हैं।
जंगल का यह चौकन्ना शिकारी 30 फीट ऊंची छलांग लगा सकता है। साइबेरियन टाइगर श्रॉफ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ कर अपने शिकार का पीछा आसानी से कर सकता है।
साइबेरियन बाघ का गर्भकाल
साइबेरियन बाघों का गर्भकाल 3.5 महीनो का होता हैं। और मादा बाघ एक बार में 2 से 4 बच्चो को जन्म देती हैं।
साइबेरियन बाग के बच्चे अपने शुरुआती 18 महीनो तक अपनी माँ के संग रहते हैं। अपनी माँ पर ही भोजन के लिए निर्भर रहते हैं।
इसके बाद नर बच्चे अपनी माँ को छोड़कर आपने नए खुद के इलाके ढूंढने के लिए निकल पड़ते हैं। लेकिन मादा बच्चे अपने ही माँ के इलाके में रह कर शिकार करती हैं।
और बाद में अपनी ही माँ को उस इलाके के लिए चुनौती देती हैं। आज पूरी दुनिया में साइबेरियन बाघ की आबादी महज 400-425 रह गई है।
साइबेरियन टाइगर की आबादी के घटने का कारण मानव द्वारा इनका अवैध शिकार और जंगलों का कटना प्रमुख है।
Facts About Siberian Tiger in Hindi: साइबेरियन टाइगर से जुड़े अनसुने रोचक तथ्य
आइए अब जानते हैं साइबेरियन टाइगर से जुड़े कुछ अद्भुत रोचक तथ्य।
1. बिल्लियों की प्रजाति में साइबेरियन टाइगर दुनिया की सबसे बड़ी बिल्ली है।
2. एक भूखा और वयस्क साइबेरियन बाघ एक बार में 40 किलो मांस खाने की क्षमता रखता है।
3. साइबेरियन बाग या बाघ की टांगे बहुत मजबूत होती है। इतनी कि मौत के बाद भी यह कुछ समय तक अपने पैरों पर खड़ा रह सकता है।
4. साइबेरियन टाइगर अधिकांश शिकार रात के वक्त करते हैं रात के वक्त इनके देखने की क्षमता मनुष्य से 6 गुना अधिक होती है।
5. साइबेरियन टाइगर की दहाड़ करीब 3 किलोमीटर दूर तक सुनाई दे सकती है। और 18 Hz तक की आवाज उत्पन्न करने की क्षमता होती है।
6. साइबेरियन टाइगर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने के साथ-साथ पानी में तैर भी सकते हैं।
7. साइबेरियन टाइगर भी अन्य बाघों की तुलना में आलसी होते हैं और 16 घंटे अपना समय सोने में बिता देते हैं।
8. साइबेरियन बाघ का पंजा मनुष्य की हथेली के लगभग दुगना होता है।
9. साइबेरियन टाइगर का भारी शरीर होने के बाद भी यह 30 फीट ऊंची छलांग लगाने में माहिर होते हैं।
10. साइबेरियन टाइगर पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतर रहते हैं यह माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भी रह सकते हैं।
11. बिल्लियों की प्रजाति में साइबेरियन टाइगर सबसे सफल शिकारी माना गया है।
12. जंगलों में रहने वाले साइबेरियन टाइगर का औसत जीवनकाल 10-14 वर्षों तक का होता है। जबकि चिड़ियाघर में रहने वाले साइबेरियन टाइगर का औसत जीवनकाल 20 वर्ष का होता है।
13. पूरी दुनिया में साइबेरियन टाइगर की आबादी मात्र 400-425 रह गई है।
14. पृथ्वी के परिस्थितिक तंत्र को बनाए रखने के लिए इनका संरक्षण बेहद जरूरी है।
Conclusion (निष्कर्ष)
About Siberian Tiger In Hindi: आज के इस आर्टिकल में आपने बिल्लियों की सबसे बड़ी प्रजाति साइबेरियन टाइगर के बारे में रोचक जानकारी और कुछ अनोखे तथ्य जाने।
आशा करता हूं आप कोई आर्टिकल पसंद आया होगा इस आर्टिकल को आप फेसबुक व्हाट्सएप या अन्य किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में जरुर शेयर करें।
आप हमारे YouTube channel FullonFacts को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं जहां आपको इंटरेस्टिंग,अमेजिंग और रहस्यमई तथ्य के बारे में वीडियो मिलेंगे।
अगर आप साइबेरियन टाइगर के बारे में और कुछ रोचक जानकारी या तथ्य जानते हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏
यह भी पढ़ें
Nice information about siberian tiger